सिर्फ 1000 रुपये की SIP आपको बनाएगी करोड़पति, ऐसा कैलकुलेशन कोई नहीं बताएगा!

लोग मानते हैं कि करोड़पति बनने के लिए भारी कमाई आवश्यक है। लेकिन यह सच नहीं है। यदि समय पर योजना बनाई जाए और एक छोटी राशि को लगातार सही निवेश किया जाए, तो वही छोटा पैसा बड़ा फंड में बदल सकता है। ₹1000 महीने की SIP से भी कभी ₹1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है, वो भी बिना किसी लॉटरी या जोखिम के। आपको बता दे की 1000 अगर आप इन्वेस्ट करते है तो 15 परसेंट इंटरेस्ट पे आपको 35 साल में ₹1,14,14,844 के मालिक हो जायेगे। आइये इसकी उन सभी कैलकुलेशन को समझते हैं जो आपको 1000 रुपये की SIP से करोड़पति बना सकती हैं।

SIP क्या होता है?

SIP, यानि Systematic Investment Plan, एक ऐसा तरीका है जो छोटे-छोटे निवेशों को बड़े फंड में रूपांतरित करता है। आपको हर दिन मार्केट की निगरानी करने की आवश्यकता नहीं होती। और इसका महत्वपूर्ण लाभ यह है कि आपको एक बार में बड़ी रकम नहीं लगानी होती, बल्कि छोटी-छोटी किस्तों में निवेश कर आप बड़ा फंड बना सकते हैं। बस हर महीने निर्धारित तारीख को ₹1000 आपके खाते से कटते रहते हैं और आपका निवेश जारी रहता है।

WhatsApp Group Join Now

1000 रुपये SIP से करोड़पति बनने का फुल प्रूफ प्लान

 SIP में आप हर महीने एक निश्चित राशि, जैसे ₹1000, किसी म्यूचुअल फंड में डालते हैं और एक समय के बाद आपको बड़ा अमाउंट मिल जाता है। अब बात करते हैं ₹1000 से करोड़पति बनने तक का सफर कैसे तय होगा? इसमें आपको अपनी ₹1000 की राशि को एक लंबी समय अवधि के लिए इन्वेस्ट करना होगा और इस संदर्भ में आपकी कैलकुलेशन कुछ इस तरह होगी-  

  1. यदि आप आपके द्वारा निवेश की गई राशि पर अनुमानित रिटर्न रेट 23% का है तो आपको 25 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करनी होगी और इस हिसाब 25 साल के अंत में आपको लगभग 1 करोड़ 2 लाख से अधिक का अमाउंट प्राप्त होगा। इस हिसाब से ₹1000 की SIP से बन गए ना आप करोड़पति।
  2. दूसरे केस में यदि आपके निवेश पर 20% का रिटर्न रेट है तो आपको यह धनराशि लगभग 28 वर्षों तक निवेश करनी होगी और इस प्रकार 28 वर्षों के अंत में आपको 1,08,66,022 रुपए प्राप्त होंगे।
  3. तीसरी केस में यदि आपके द्वारा निवेश की गई राशि पर रिटर्न रेट 18% का है तो यह धनराशि आपको लगभग 30 वर्षों तक निवेश करनी होगी और इस प्रकार 30 वर्षों के अंत में आपको एक करोड़ से अधिक रुपए की धनराशि प्राप्त होगी।
  4. यह सब अलग-अलग म्युचुअल फंड और उनके द्वारा दिए जा रहे हैं रिटर्न रेट पर निर्भर करता है। यहां एक चौथ कैसे भी ले लेते हैं जिसमें आपको ₹1000 की राशि पर यदि 25% का रिटर्न रेट मिला तो 30 वर्षों के अंत में आपको 4 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक की धनराशि प्राप्त होगी।
  5. यदि आपके इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न रेट लगभग 15 प्रतिशत है तब भी आप इसे करोड़ों रुपए में बदल सकते हैं। आप 35 साल में महीने के 1000 रूपए दे कर ₹4,20,000 कर पाएंगे, और बदले में आपको  ₹1,14,14,844 मिल जायेगा।  अतः यदि इंटरेस्ट रेट कम होगा तो आपको अपने निवेश की अवधि को थोड़ा बढ़ाना होगा। यानी महीने भर में जितना खर्च हम चाय-नाश्ते पर कर देते हैं, उतना ही बचाकर आप करोड़पति बनने की राह पर चल सकते हैं।
सालरिटर्न रेटकुल निवेशरिटर्नकुल फंड
2523%₹3,00,000₹99,82,224₹1,02,82,224
2820%₹3,36,000₹1,05,30,022₹1,08,66,022
3010%₹3,60,000₹1,00,33,395₹1,03,93,395

इस तरह आपको एक अच्छे म्युचुअल फंड या इन्वेस्ट प्लान की तलाश करनी है और ₹1000 के इन्वेस्ट को आगे बढ़ाना है। इतना करके आप भविष्य के लिए अपने छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से करोड़ों रुपए बना सकते हैं। सोचिए, सिर्फ 20-35 साल की मेहनत – और एक मजबूत भविष्य तैयार!

WhatsApp Group Join Now

SIP में निवेश करने का एक और बड़ा लाभ कंपाउंडिंग है। कंपाउंडिंग का अर्थ है कि आपके निवेश पर जो ब्याज मिलता है, वह अगले साल भी ब्याज अर्जित करता है, जिससे आपकी कुल राशि तेजी से बढ़ती है। SIP में निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी घट जाता है, क्योंकि आप हर महीने एक ही राशि निवेश करते हैं।

SIP में निवेश करते समय धयान रखे ये बात

  • निवेश जितना शीघ्र प्रारंभ करेंगे, उतना ही अधिक लाभ होगा।
  • SIP में लंबे समय तक लगातार बने रहना आवश्यक है।
  • सालाना रिटर्न निश्चित नहीं होता, यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।
  • SIP में निवेश करने से पहले फंड का अध्ययन अवश्य करें।

SIP से 1 करोड़ हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए?

  • निवेश में संयम बरतें, त्वरित परिणाम की आशा न रखें।
  • समय-समय पर SIP की राशि बढ़ाते रहें (Step-up SIP)
  • अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश करें।
  • SIP चुनने के समय फंड के प्रदर्शन पर ध्यान दें।

निष्कर्ष

1000 की महीने की SIP कोई ज्यादा  राशि नहीं है। आजकल लोग इतना धन मोबाइल, OTT, या ऑनलाइन शॉपिंग पर खर्च कर देते हैं। लेकिन यदि आप इस राशि को अपने भविष्य में निवेशित करें, तो यह एक दिन ₹1 करोड़ में बदल सकती है। बस ज़रूरत है कि आप जल्दी शुरुआत करें, निवेश में लगातार बने रहें और धैर्य रखें। SIP तात्कालिक लाभ देने वाली विधि नहीं है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment